पीलीभीत, जुलाई 5 -- पीलीभीत। 61वीं एक्सपर्ट कमेटी फार डिक्लेरेशन ऑफ इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) को क्लीयरेंस मिल गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब फाइनल प्रकाशन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे यह बात साफ हो गई है कि पीटीआर के दो किमी. के दायरे में कोई निर्माण नहीं हो सकेगा। अगर कोई निर्माण पाया जाता है तो उस पर विधिक कार्यवाही होगी। पिछले दिनों फरवरी माह में इको सेंसिटिव जोन की परिधि तय करने के लिए सुनवाई की गई थी। इसमें कुछ आपत्तियां आई थीं। इसे दूर कर लिया गया है। साथ ही तय हो गया है कि अब कोई भी आपत्तियां न तो आएगी और न ही उस पर कोई विचार किया जाएगा। ऐसे में पीटीआर के दो किमी. के दायरे में ईएसजेड को हरी झंड़ी मिलना तय हो गया है। फाइनल प्रकाशन के लिए कह दिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने ईएसजेड पर पूरी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय जलवाय...