एक्सटेंशन रोड को एलिवेटिड बनाने की डीपीआर बनेगी
गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एलिवेटिड रोड के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। रविवार को सलाहकार नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी किया है। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित वाटिका चौक से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित गांव घाटा तक एलिवेटिड रोड का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में यह रोड तीन-तीन लेन की है। सुबह और शाम के समय इस रोड पर जबर्दस्त यातायात जाम लगता है। करीब पांच किमी लंबे इस रोड को पार करने में करीब 45 मिनट का समय लग जाता है। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस रोड पर एलिवेटिड रोड के निर्माण की घोषणा की थी।
टेंडर प्रक्रिया जीएमडीए की तरफ से लगाए गए टेंडर के तहत सलाहकार कंपनी को टोपोग्राफिक सर्वेक्षण करना होगा। सड़क, डिवाइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.