नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- महिंद्रा ने अपनी कारों पर मिलने वाले अप्रैल डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है, उसमें उसकी इलेक्ट्रिक XUV400 EV भी शामिल है। इस SUV को इस महीने खरीदने पर ग्राहकों को 2.50 लाख रुपए तक का तगड़ा मुनाफा मिलेगा। दरअसल, कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के EC Pro और EL Pro वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि ये डिस्काउंट एक्सचेंज, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज की जगह सीधे कैश के तौर पर दिया जा रहा है। ऐसे में 2.50 लाख रुपए सीधे आपकी जेब में बच जाएंगे। वहीं, इसकी कीमत घटकर 12.99 लाख रुपए से शुरू होगी। महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसमहिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिए...