बरेली, मार्च 31 -- नगर निगम अब जुर्माने से वसूली गई रकम को शहर के विकास में खर्च कर रहा है। गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान से निगम ने सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है, जिसे अब सड़क और नाली निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध कब्जाधारियों से भी बड़ी रकम जमा की गई। इस संयुक्त कार्रवाई से निगम को मजबूत आर्थिक संसाधन मिले हैं। निगम का कहना है कि इस राशि का उपयोग शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। अभियान के चलत...