बोकारो, अगस्त 7 -- सिटी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विजन एक्सपर्ट राजकुमार सिंह हत्याकांड में फॉरेंसिक जांच ने अभियोजन पक्ष को बड़ी मजबूती प्रदान की है। आरोपी के ठिकाने से बरामद खून से सने शर्ट, चादर और कपड़ों के टुकड़े मृतक राजकुमार सिंह के ही होने की पुष्टि विधि विज्ञान निदेशालय एवं प्रयोगशाला, रांची की रिपोर्ट में हुई है। संयुक्त निदेशक बी.के. ठाकुर और सहायक निदेशक रोमाना रियाज द्वारा न्यायालय को भेजी गई रिपोर्ट में डीएनए मिलान के आधार पर इसकी पुष्टि की गई है। मालूम हो कि 28 जुलाई 2022 की सुबह कोऑपरेटिव रोड किनारे एक लहूलुहान शव बरामद हुआ था। सिटी पुलिस ने उसकी पहचान सेक्टर-दो निवासी ओमप्रकाश सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह के रूप में की थी। राजकुमार जिले में विजन एक्सपर्ट के रूप में काफी चर्चित थे। मामले में परिजनों के आवेदन पर कौशल विहारी,...