जमशेदपुर, मार्च 28 -- टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ संदीप बख्शी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान बख्शी को पूर्व में औद्योगिक और सामाजिक शांति के लिए 'सर जहांगीर गांधी मेडल' से भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिप्लोमा और पदक प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...