जमशेदपुर, अगस्त 19 -- एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जीएम) के प्रोडक्ट मैनेजमेंट क्लब 'प्रोडजियोन' द्वारा अपने वार्षिक प्रोडक्ट मैनेजमेंट संगोष्ठी 'ऑरोरा 4.0' का आयोजन किया गया। इस वर्ष के संगोष्ठी का मुख्य विषय "पॉलीक्राइसिस युग में प्रोडक्ट मैनेजमेंट" था। इस कार्यक्रम में सर्विसनाउ, अमेजन, जेपी मॉर्गन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरकल और मास्टरकार्ड जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के 19 वरिष्ठ प्रोडक्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक व्यवधानों के बीच लचीलापन बनाने, मुद्रीकरण रणनीतियों को मजबूत करने और एआई-बाधित नौकरी बाजार में रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने के बारे में व्यावहारिक जानकारी देना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...