जमशेदपुर, अगस्त 22 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने वैश्विक स्तर पर नाम कमाने वाले पूर्व छात्रों के योगदान को सम्मानित करने के लिए एक्सएलआरआई डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड्स 2026 की घोषणा कर दी है। इसके तहत इस साल से पूर्व छात्रों के लिए विशेष रूप से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की भी शुरुआत की गई है, जो विश्व स्तर पर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले किसी एक पूर्व छात्र को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान आगामी वार्षिक होमकमिंग समारोह के दौरान दिए जाएंगे। संस्थान का यह दो दिवसीय भव्य आयोजन इस बार 5 और 6 दिसंबर को जमशेदपुर परिसर में निर्धारित किया गया है, जहां सभी विजेताओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। एक्सएलआरआई द्वारा शुरू इन पुरस्कार श्रेणियों में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के अलावा प्रैक्टिसिंग मैनेजर, एकेडेमिशियन, यंग अचीवर, एंटरप्रेन्योर, ...