जमशेदपुर, फरवरी 28 -- प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई ने कहा है कि टेल्को निवासी मृतक आर्यन राज एक्सएलआरआई का छात्र नहीं था। एक्सएलआरआई प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आर्यन राज का उनके संस्थान से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं था। संस्थान द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, स्थानीय समाचारों में आर्यन राज के निधन की घटना में उन्हें एक्सएलआरआई का छात्र बताया गया था। इसपर एक्सएलआरआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आर्यन राज उनके यहां किसी भी नियमित, ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स या प्रोग्राम के छात्र नहीं थे। एक्सएलआरआई प्रबंधन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन राज का असामयिक निधन परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.