जौनपुर, जुलाई 4 -- जौनपुर। विद्युत प्रेषण खंड द्वितीय के सहायक अभियंता भूपेंद्र कुमार पाठक को प्रोन्नति देकर अधिशासी अभियंता का पद दिया गया है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भूपेन्द्र पाठक का स्वागत किया गया और सम्मानित किया गया। स्वागत सम्मान करने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी दया शंकर गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमारी केवट शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...