बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। अधिशासी अभियंता वाणिज्य रमेश चंद्र भारती ने बिल्सी उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के दिधौनी और परौली गांव में आयोजित विद्युत समाधान कैंपों का भी जायजा लिया। उपखंड के अंतर्गत आयोजित कैंप में 54 उपभोक्ताओं ने कुल 7.8 लाख रुपये जमा कर बकाया बिलों का निस्तारण कराया। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत तथा अवर अभियंता गजेंद्र पाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.