वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के सिविल खंड के जेई अमित कुमार सिंह ने मुख्य अभियंता सचिन अग्रवाल से एक्सईएन अनिरुद्ध चौरसिया की शिकायत की है। इस पर मुख्य अभियंता ने कमेटी गठित कर दी है। कमेटी का अध्यक्ष सिविल विभाग के अधीक्षण अभियंता रोशन कुमार राम को बनाया गया है। परिक्षेत्रीय लेखा कार्यालय के लेखाधिकारी सुरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया है। शिकायत पत्र में बताया कि 21 मार्च को एक्सईएन ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित की थी, जिसमें उपखण्ड अधिकारी श्वेता रानी और मेसर्स एसएमएम फर्म के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें जौनपुर स्थित प्रसाद पॉलिटेक्निक उपकेन्द्र में चल रहे कार्यों की प्रगति पर बातचीत हो रही थी। तभी एक्सईएन ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। आरोप लगाया कि जब से भिखारीपुर हाईडिल कॉलोनी के अ...