कौशाम्बी, जनवरी 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को एनआईसी सभागार में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने फर्मों को कार्यों में तेजी लाते हुए माह भर के भीतर पाइप बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों के मरम्मत में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए बाबा एवं जे.एम.सी. फर्म के जिम्मेदारों को तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्म बाबा द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) जयपाल सिंह को निर्देशित किया कि फर्म बाबा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.