फिरोजाबाद, मई 2 -- आए दिन प्रीपेड मीटरों और स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे हंगामों और मीटरों को उखाड़ फेंकने के मामलों के बाद में जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें प्रीपेड व स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक्सईएन विद्युत भी क्षेत्रों में कैंप का आयोजन करें। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद एवं अपर जिलाधिकारी विशु राजा भी उपस्थित रहे। विद्युत अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रीपेड और स्मार्ट मीटर से जुडी उपभोक्ताओं की तकनीकी या बिलिंग संबंधी शिकायतों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। डीएम ने जनता की समस्याओं को संजीदगी से ...