देहरादून, अक्टूबर 5 -- देहरादून। विश्व शिक्षक दिवस पर निम्बस स्कूल ऑफ एजुकेशन, झाझरा में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से 'एक्शन रिसर्च' पर कार्यशाला हुई। मुख्य प्रशिक्षक विपिन चौहान ने विद्यार्थियों को क्रियात्मक अनुसंधान की अवधारणा, प्रकार और शिक्षा में इसके उपयोग की जानकारी दी। सहायिका उर्वशी ने उदाहरणों से विषय समझाया। कार्यशाला में नव्या सिंह, उत्कर्ष, कीर्ति बिष्ट, अमन शाह, लक्ष्मण मेहर, रक्षा, आशिमा, काजल समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. विजय सीमा, डॉ. सीमा वशिष्ठ, डॉ. नीलम नेगी, डॉ. अभिनव पोखरियाल, नवीन राणा, नेहा डंगवाल सहित शिक्षक मौजूद रहे। संचालन डॉ. अभिनव पोखरियाल और डॉ. विजय सीमा ने किया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...