नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में है। अक्टूबर महीने के शुरुआती 10 दिन में ही वेतन आयोग ने बेंगलुरु में एक अहम बैठक कर ली। अब दशहरा के तुरंत बाद एक और बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक मुंबई में होगी। आइए डिटेल में जान लेते हैं।दशहरा के तुरंत बाद बैठक दरअसल, वेतन आयोग 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में बैठक करने वाला है। वहीं, दशहरा 20 अक्टूबर को है। मुंबई में वेतन आयोग की ओर से कर्मचारी यूनियनों, कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन, फेडरेशन और अन्य संबंधित पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों का मकसद वेतन, भत्तों और पेंशन में संभावित बदलावों को लेकर सुझाव और विचार जुटाना है। आयोग इन सुझावों और उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद अपनी सिफ...