अररिया, मई 14 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।चालान कार्यवाही कर जनवरी से अप्रैल तक मात्र चार महीने में 2 करोड़ 14 लाख से अधिक की राशि वसूली गई है।अररिया में ट्रफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025 में जहां ट्रफिक पुलिस ने जनवरी से दिसंबर तक 12 महीने में 3 करोड़ 55 लाख 27 हजार का चालान काटा था वहीं वर्ष 2026 में महज चार माह में रिकार्ड राजस्व संग्रह किया है।विभाग के चालान कार्यवाही से राजस्व में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले साल साढ़े तीन करोड़ रुपये चालान के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस के राजस्व में आया करता था। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों और मोबाइल पर बात करने वालों सहित तीन सवारी वालों के खिलाफ पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक 23 हज...