एक्शन में आए जिम्मेदार, नहर पटरी सड़क की हुई मरम्मत
हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। वल्लीपुर टोल प्लाजा के पास नहर पटरी की सड़क को जेसीबी से खोदे जाने के प्रकरण को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद मामले का संज्ञान लेकर सड़क को बनवा दिया गया है। आरोप थे कि टोल प्लॉजा की बजाए इस सड़क से आवागमन हो रहा था। इसलिए इस नहर पटरी सड़क को खुदवा दिया गया था। अधिशासी अभियंता शारदा नहर अजय चौधरी ने बताया उन्हें मामले की जानकारी हुई। हालांकि जब तक वो कोई कार्रवाई करते तब तक सड़क बनवाई जा चुकी थी। बताया कि नहर पटरी खोदे जाने के मामले की जांच के निर्देश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन ठप था। जुताई और फसल ढुलाई प्रभावित हो रही थी। अब सड़क बनवाई जा चुकी है तो किसानों का आक्रोष कम हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.