संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। ठंड की दस्तक के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। एसपी संदीप कुमार मीना ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। अब थानेदारों को रात्रि गश्त की लोकेशन प्रतिदिन ह्वाटसऐप ग्रुप पर भेजनी होगी। इसके साथ ही पिकेट और गश्त की चेकिंग भी बढ़ेगी। लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय है। चोर ठंड के मौसम में पुलिस के लिए चुनौती बन जाते हैं। दूसरे जिले के चोर किराए का कमरा लेकर शहर और कस्बों में रहते हैं। उनके गुर्गे रेकी करके पहले खाली मकानों को चिन्हित करते है, फिर चोरों का गैंग उस मकान को निशाना बनाता है। गत वर्षों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने चोरी, लूट, छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार कर अमल शुरू करा दिया है। वर्ष 2014 स...