मुरादाबाद, मई 24 -- शिवोहम योगशाला की ओर से रविवार को वंडरलैंड में पहली बार में एक्वा योगा व जुम्बा योगा का आयोजन किया गया। इस अनोखे आयोजन में शिवोहम योगशाला के योग साधकों के साथ-साथ शहर के अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएं, कपल्स एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने पानी के भीतर योग एवं जुम्बा का आनंद लेते हुए स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मानसिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक व प्रशिक्षक स्वाति वर्मा ने किया। स्वाति वर्मा ने बताया कि शिवोहम योगशाला का उद्देश्य लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है तथा समय-समय पर नए व रोचक माध्यमों से फिटनेस को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और योग से सेहत की सीख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...