रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में रिलायंस कार्निवल-2026 जारी है। बुधवार को अलविदा 2025 समारोह को यादगार बनाने के लिए कई प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देर शाम तक लोग ट्रेंडिंग गानों पर झूमते-नाचते नजर आए। मुख्य आकर्षण वाइफ लिफ्टिंग प्रतियोगिता रही। इसके अलावा 'मम्मी और बच्चे' की जोड़ी ने एक जैसे परिधान पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया और अपना जलवा बिखेरा। दीपांजलि ग्रुप के विपुल नायक, डीजे राजू रॉकर्स, डेविड, गौतम, रंजन, सुजीत और संजय ग्रुप की ओर से 'गुड बाय 2025' कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान डिस्को स्टेशन..., जीते हैं शान से..., डिस्को डांसर... और यम्मा-यम्मा... जैसे सदाबहार गीतों पर दर्शक और बच्चे झूम उठे। प्रतियोगिता और इसके विजेता समारोह में कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बनाना ...