रांची, मई 17 -- रांची। बरियातु के एक्यूलाइफ डायग्नोस्टिक एंड हार्ट हेल्थ केयर में रविवार को नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान दर्जनों मरीजों ने सुविधा का लाभ लिया। शिविर रिम्स के डॉ अभिनव कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क रक्त जांच की सुविधा के साथ विस्तृत हृदय रोग परामर्श भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...