प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल उपचार वैन सुविधा उपचार आपके द्वार शुरू की गयी है। वैन का शुभारंभ शुक्रवार को संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महासचिव शिव शंकर सिंह ने किया। संयोजक सुबोध अग्रवाल के अनुसार वैन शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को उपचार करने के साथ लोगों को एक्यूप्रेशर उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। जेपी अग्रवाल ने कहा महाकुम्भ और माघ मेला में संचालित की गयी सेवा काफी उपयोगी साबित हुई थी। इसकी सफलता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल उपचार वैन सेवा शुरू की गयी है। उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, निदेशक ए के द्विवेदी, महासचिव एमएम कूल, आलोक कमलिया, विशाल जायसवाल, राजेश वर्मा, सुनील मिश्रा, अमित केसरवानी, अभय त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, प्...