एक्यूप्रेशर उपचार में बिंदुओं का सटीक होना जरूरी : एके
प्रयागराज, मार्च 17 -- एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से झूंसी स्थित महाविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि एक्यूप्रेशर उपचार में बिंदुओं को सही स्थान पर लगाना आवश्यक होता है। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने बताया कि एक्यूप्रेशर में यम नियम के नए बिंदुओं से उपचार सरल और प्रभावी हो जाता है। समन्वयक प्रो. प्रभात वर्मा, महासचिव एमएम कूल, प्रो रामकुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रो. आलोक कमलिया, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, सुशील मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.