अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय इस शिविर में दो सत्र सुबह और शाम रहेंगे। जिसमें असाध्य रोगों के इलाज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ्य रहने के विभिन्न उपाय बताए जाएंगे। 15 दिवसीय शिविर का मंगलवार शाम पांच बजे शहर विधायक मुक्ता राजा, मंदिर के व्यवस्थापक राधेलाल, समाजसेवी एलडी वार्ष्णेय और प्रशिक्षक अमर प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक प्रशिक्षण और सात से 11 बजे तक उपचार किया जाएगा। दूसरे सत्र में शाम को चार से छह बजे तक उपचार और शाम को छह से सात प्रशिक्षण रहेगा। यह भी पढ़ें- मोहल्ले-बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाएं देगी पीडीए : डॉ. विभव शहर विधायक ने कहा कि शिविर का सभी को लाभ लेना चाहिए। प्रय...