नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- रणवीर सिंह आज एनर्जी से भरे एक एक्टर के तौर पर देख जाते हैं। हालांकि, हमेशा से ऐसा नहीं था। जब रणवीर सिंह इंडस्ट्री में आए थे तब वो काफी शर्मीले थे। रणवीर सिंह का पहला बिकिनी शूट एक्ट्रेस सोनाली राऊत के साथ था। सोनाली राऊत ने ही बताया कि जब वो इंडस्ट्री में आए थे तब वो काफी शर्मीले थे। उन्होंने कहा कि रणवीर का पहला बिकिनी शूट उन्हीं के साथ था और रणवीर सिंह बहुत नर्वस थे। फोटोग्राफर ने सोनाली से कहा था कि वो एक्टर को सहज महसूस कराएं। इस शूट में एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनी थी और रणवीर सिंह को उनके साथ पोज करना था। बिकिनी में एक्ट्रेस के साथ शूट करने को लेकर रणवीर नर्वस थे।सालों बाद वाणी कपूर के साथ किया वही पोज फिल्मीबीट के साथ खास बातचीत में सोनाली ने कहा, "मैं बहुत अलग रणवीर को जानती हूं। मैंने उनके साथ एक पोज किया था ...