नई दिल्ली, अगस्त 17 -- आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान और भी एक्ट्रेसेस हर दिन आइस फेशियल करती हैं। बर्फ से भरा कटोरी होता है और उसमें करीब 10 सेकंड के लिए चेहरे को डुबोकर रखना होता है। ये स्टेप 3-4 बार करना पड़ता है और इसे कहा जाता है आइस फेशियल। दूसरा तरीका है कि आप बर्फ का टुकड़ा लें और उसे चेहरे पर रगड़ना शुरू कर दें। हिना खान तो बर्फ के पानी के ड्रम में बैठकर आइस बाथ भी लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर आइस फेशियल क्यों करते हैं सेलेब्स और इससे क्या फायदा मिलता है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।स्किन के लिए ठंडी-ठंडी बर्फ जब भी कभी आप हाथ में बर्फ का टुकड़ा लेते होंगे तो वहां से आपकी स्किन हल्की सी सुन पड़ जाती है और ठंडी हो जाती है। यही चीज चेहरे की स्किन के साथ होती है, जब उसे बर्फ के पानी में डुबोया जाता...