नई दिल्ली, अगस्त 26 -- स्किन पर ग्लो कायम रखने के लिए एक्ट्रेसेस को कई चीजें करनी पड़ती हैं, फिक्स डाइट, स्किन केयर रूटीन, देसी चीजें और ना जाने क्या-क्या। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो देसी नुस्खों पर विश्वास करती हैं और त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए उन तरीकों को अपनाती हैं। देसी तरीकों में सबसे पुराना है दही-बेसन वाला फेस पैक, ज्यादातर घरों में इसे उबटन भी कहते हैं। त्वचा को निखारने और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग दही-बेसन वाला पैक लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फेस पैक को लगाने से क्या फायदा मिलता है और आखिर सेलिब्रिटी भी इसे क्यों अपना रहे हैं।दही-बेसन में होते हैं कई गुण त्वचा के लिए बेसन-दही को कई सालों से गुणकारी माना जा रहा है। शादी से पहले हल्दी-बेसन-दही या दूध से बना उबटन दुल्हन की त्वचा को निखारने के लिए लगा...