नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मौसम विभाग की मानें तो 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम बदलने वाला है। एक पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी को जबकि दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा। इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 फरवरी को फिर 16 और 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के कुछ क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। यही नहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि दिल्ली एनसीआर पर इन वेदर सिस्टम का कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। कल यानी गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने और दोपहर के वक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.