विधि संवाददाता, सितम्बर 12 -- बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह से जुड़े पैतृक संपत्ति विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके रिश्तेदारों गायत्री देवी समेत तीन याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह राहत जांच में सहयोग करने की शर्त पर दी है। न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को तय की है। मामला अलीगढ़ के रोरावर थाने में 14 अगस्त 2026 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी के मुताबिक चंद्रचूड़ सिंह के छोटे भाई अभिमन्यु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप है कि उनके दादा हरेंद्र पाल सिंह की एक कथित वसीयत तैयार कर पैतृक संपत्ति पर अधिकार जताने और बाद में कुछ संपत्तियां बेचने का प्रयास किया गया। परिवार ने वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं।संपत...