बक्सर, मार्च 17 -- पेज तीन के लिए ---- सिमरी। थाना क्षेत्र के एकौना गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया। इस घटना को लेकर गांव के ही ब्रमेश्वर राय ने आठ नामजद पट्टीदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना की शाम वह अपने पशुओं को चारा खिला रहा था। इस दौरान आरोपित दिनेश राय, नितेश राय, विजय राय, छोटू राय, अशोक राय, कन्हैया राय, भूषण राय व सत्यनारायण राय लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिए। बाद में शोरगुल सुनकर बचाने आई पत्नी और लड़का के साथ भी नामजदों ने मारपीट की। मारपीट में तीनों जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...