मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एके-47 जब्ती में जेल में बंद कुढ़नी थाना क्षेत्र के मनकौली निवासी देवमनी राय उर्फ अनीश को जानलेवा हमला व मारपीट के आरोप में दर्ज दूसरे मामले में जमानत मिल गई है। उसके पट्टीदार मिथुन कुमार ने 14 जून 2023 को कुढ़नी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें देवमनी व उसके परिजनों को आरोपित बनाया था। भूमि विवाद को लेकर इन सभी पर जानलेवा हमला व मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में देवमनी इस वर्ष 16 जनवरी से न्यायिक हिरासत में था। वरीय पुलिस अधिकारी के पर्यवेक्षण में उसके खिलाफ लगाए गए जानलेवा हमले का साक्ष्य नहीं मिला था, इन सब बिंदुओं पर सुनवाई के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-20 के कोर्ट ने 26 मार्च को उसे जमानत दे दी। हालांकि एके-47 जब्ती मामले में जमानत नहीं मिलने के कारण वह जेल में ही रहेगा। एके...