एके-47 और महाकाल ग्रुप बनाकर दबंगई दिखाने वाले 13 युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर एके-47, महाकाल और अन्य नामों से ग्रुप बनाकर आक्रामक संदेश, भड़काऊ पोस्ट और तस्वीरें साझा करने वाले युवकों के खिलाफ कैंपियरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो दिनों के अभियान में 13 युवकों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का आरोप है कि ये युवक सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य युवाओं में आक्रामकता को बढ़ावा देने के साथ शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे थे। दरअसल, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के कई युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न नामों से ग्रुप बनाकर हथियारों, गैंग संस्कृति और दबंगई को बढ़ावा देने वाली तस्वीरें एवं संदेश पोस्ट कर रहे हैं। इन ग्रुपों में आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा की जा रही थी, जिससे क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.