लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर केंद्रीय बजट पर आभार जताया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व वित्त राज्य मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी मिल कर प्रदेश को विशेष प्राथमिकता देने के लिए उनका भी आभार जताया। एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। बजट में किए गए प्रावधान सरकार की स्पष्ट सोच और दीर्घकालीन विकास रणनीति को दर्शाते हैं। मंत्री ने बजट को समावेशी विकास और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाली मजबूत आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों- गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, व्यापारी और शहरी-ग्रामीण आबादी-...