पटना, दिसम्बर 17 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को अरविंद कुमार वाजपेयी को पार्टी का वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में एके वाजपेयी को पार्टी की सदस्यता दिलायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...