एके राय की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाएंगे : अरूप
धनबाद, मई 15 -- धनबाद के पूर्व सांसद एके राय की 91वीं जयंती 15 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को कामरेड एके राय स्मारक समिति की बैठक एलसी रोड धनबाद में हुई। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि राय दा किसान मजदूर, शोषित पीड़ितों के मसीहा थे। अपना जीवन इनलोगों के लिए समर्पित कर दिया। तीन बार सांसद रहते उन्होंने अपनी सादगी की मिसाल पेश की है। ऐसे लोग विरले पैदा होते हैं। उनका सिर्फ जन्म दिवस मनाना नहीं अपितु उनके संघर्षों को याद करना है। आज सत्ता के लोगों ने मजदूरों का हक छीन लिया है। उनके संघर्षों को आगे बढ़ाना हमलोगों का मुख्य जिम्मेवारी है। 15 जून को जगजीवन नगर स्मारक स्थल पहुंचकर राय साहब को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद सभा, रक्तदान शिविर और राय दा से संबंधित किताबों का स्टॉल लगाया जाएगा। शाम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.