एके एंटनी ने कैसे बदल दिया राहुल गांधी का मन और सीएम की रेस से बाहर हुए वेणुगोपाल; इनसाइड स्टोरी
नई दिल्ली, मई 15 -- केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस के विजेता वीडी सतीशन बनकर उभरे हैं। राहुल गांधी के बेहद करीबी लोगों में शुमार केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। इस तरह केरल में कांग्रेस ने कठिन फैसला लिया और कहा जा रहा है कि भले ही इसमें वक्त लगा, लेकिन यह दुरुस्त निर्णय है। ऐसा इसलिए क्योंकि केरल में वीडी सतीशन के नाम पर जमीनी स्तर पर ज्यादा सहमति थी। केरल का संगठन उन्हें चाहता था। इसके अलावा जनता में भी उनकी पकड़ है और सहयोगी दल भी उनके नाम पर सहमत हैं। इन सभी फैक्टर्स के बाद भी राहुल गांधी कई दिनों तक केसी वेणुगोपाल के नाम पर ही सहमत थे, लेकिन अंत में उनकी राय को एके एंटनी ने बदल दिया। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जब सीएम की रेस को लेकर मामला उलझ गया तो कांग्रेस लीडरशिप ने केरल से ही आने वाले दिग्गज नेता एके एंटनी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.