देहरादून, मार्च 24 -- सतपुली। विकासखंड एकेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। गठित समितियों में संसोधन कर सभी सदस्यों को एक समान प्रतिनिधित्व दिया जाए। राज्य-केंद्र व अन्य बजट को क्षेत्र पंचायत के सदन पटल पर अनुमोदन व पारित किया जाए। क्षेत्र में विकास कार्य के लिए आवंटित किया जाए। क्रमिक अनशन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश कुमार, मीनू देवी, रश्मि देवी, रुचि देवी, संतोष कुमार, सुरेश सिंह, नीलम देवी, धर्मेंद्र सिंह, सुदेश सिंह, भगवान सिंह, वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.