पटना, अप्रैल 16 -- पटना। उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में 'स्टार्टअप सीक्सः कन्वर्सेशन्स दैट इग्नाइट इनोवेशन' विषय पर स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ललित नारायण मिश्र संस्थान और एकेयू के इनक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की विभागाध्यक्ष व इनक्युबेशन सेंटर की नोडल पदाधिकारी डॉ. मनीषा प्रकाश और ललित नारायण मिश्र संस्थान के स्टार्टअप सेल की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. ऋतु नारायण के वक्तव्य से हुई। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से नवाचार, स्टार्टअप विकास, फंडिंग, मार्केटिंग रणनीतियों तथा उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...