हापुड़, मई 3 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में पुरातन छात्रा समिति एवं आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरातन छात्रा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें संस्थान से उत्तीर्ण पूर्व छात्राओं का मिलन समारोह में पुरानी यादें ताजा हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। महाविद्यालय की पुरातन छात्राओं ने सरस्वती वंदना को स्वर दिया। कार्यक्रम की संचालिका प्रो.मनीला रोहतगी ने सर्वप्रथम सभागार में उपस्थित सभी पुरातन छात्राओं का हृदय से स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी पुरातन छात्राओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। सभी ने क्रमवार अपना परिचय प्रस्तुत किया। प्रो.प्रेमलता एवं मालविका ने आवश्यकता पड़ने पर छात्राओं के लिए व्याख्यान के...