बुलंदशहर, फरवरी 7 -- एकेपी डिग्री कॉलेज की आई आई सी सेल और एम एस एम ई टेक्नोलॉजी सेंटर ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता संदीप पुरी, नीलू सिंह और प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि कार्यशाला की थीम वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान है। प्रशिक्षक संदीप पुरी ने बताया कि यह कार्यक्रम एसइबीआई के द्वारा लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर तथा जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें लोगों को बचत, निवेश के प्रकार व क्षेत्र, बजट योजना, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल ट्रांजैक्शन (कैशलेस) के प्रति जागरूक किया। आपने चांदी तथा सोने के मूल्य में वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डाला। ई-केवाईसी डिमेट अकाउंट ...