हापुड़, अगस्त 19 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में अंग्रेजी विभाग द्वारा शोध परियोजना पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन एथॉस क्लब और संस्थान नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर एवं अन्य प्राध्यापिकाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। डॉ .मीनू कश्यप मुख्य वक्ता ने शोध परियोजना पर अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट किया कि शोध परियोजना एक सुनियोजित और वैज्ञानिक कार्य है। जिसका उद्देश्य किसी विशिष्ट समस्या या प्रश्न का उत्तर खोजना होता है। यह अकादमिक, वैज्ञानिक अथवा व्यवसायिक क्षेत्रों में नए तथ्यों सिद्धांतों एवं समाधानों को सामने लाने के लिए किया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को निष्ठा प...