हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ के शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.अपर्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में कृत्रिम मेधा एवं शिक्षा, विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका सोनकर ने बताया कि आज के डिजिटल युग में कृत्रिम मेधा शिक्षा जगत में प्राथमिकता के साथ अपनी जगह बना रही है। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, जो वैयक्तिकृत शिक्षण, स्वचालित मूल्यांकन, और बेहतर प्रशासनिक कार्यों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, समावेशी और सुलभ बना रही है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 15 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो.पूनम भारद्वाज एवं प्रो.वसुधा ने अपना निर्णय देते हुए कु.नेहा सिंह को प्रथम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.