अमरोहा, अप्रैल 16 -- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर के नजदीक स्थित दून ग्लोकल एकेडमी चला रही सोशल वेलफेयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के देहरादून निवासी अध्यक्ष ने संस्था के सचिव व उनकी कोषाध्यक्ष पत्नी के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कृषि भूमि की श्रेणी बदलवाने के लिए अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। उत्तराखंड के देहरादून की प्रियलोक कॉलोनी फेस-3 शिमला बाईपास रोड सेवला कला निवासी डॉ. राजकिशोर त्रिपाठी का कहना है कि वह वर्तमान में सोशल वेलफेयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय सैदनगली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में स्थित है। यह भी पढ़ें- केड़वर गांव में त्रिस्तरीय समिति करेगी विकास का कार्य उनका आरोप है कि उक्त ट्रस्ट के सचिव राजीव कुमार व उनक...