गोरखपुर, मार्च 20 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज में डीबीएस. फ्लॉवर्स एकेडमी के विद्यार्थी अनीश पुत्र श्याम बिहारी का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अनीश की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उप प्रधानाचार्य रामदयाल गुप्ता, शिक्षक विष्णु कसौधन तथा शिक्षिकाएं बबीता मौर्य, शिवानी सिंह, प्रीति पांडे, पल्लवी सिंह, मुक्ति श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी यादव, सोनी यादव और प्रेमलता भारती ने प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...