आरा, अगस्त 19 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की विद्वत परिषद् की विशेष बैठक आज गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार नूतन परिसर में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय बैठक में राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोकभवन, पटना से जारी पत्र और उसके अनुपालन पर चर्चा होगी। इसमें ए ई डी पी के स्वीकृत अध्यादेश एवं नियमों में प्रस्तावित संशोधन को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय के एक और पत्र के आलोक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप चार वर्षीय सी बी सी एस अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के आठवें सेमेस्टर के लिए 41 विषयों के पाठ्यक्रम के अनुमोदन पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में लिए जाने वाले निर्णय विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। एकेडमिक काउंसिल के निर्णयों को ...