प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) डॉ. नीरज कुमार त्रिपाठी को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. त्रिपाठी को विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को नवीन तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति से पढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला। इस उपलब्धि पर गुरुवार को महाविद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक राजा अनिल प्रताप सिंह ने बधाई दी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अमित कुमार सिंह, प्रो. ब्रह्...