नोएडा, जून 5 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टार्टअप शुरू करने वाले छात्रों के लिए अवार्ड पाने का मौका है। इसके तहत छात्र स्टार्टअप अवार्ड्स 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विजेताओं को एकेटीयू के दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनोवेशन हब यूपी ने इस संबंध में एकेटीयू को पत्र लिखा है। इसके मुताबिक लखनऊ में इनोवेशन हब यूपी की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों के बीच नई खोज, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।शाश्वत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए छात्र इनोवेशन थीम पर आधारित एकेटीयू छात्र स्टार्टअप अवार्ड्स 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- BTech : एक और IIT की घोषणा, JEE एडवा...