लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड-2026 से सम्मानित करेगा। विश्वविद्यालय परिसर में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित होगा। इसके लिए संबद्ध और घटक संस्थानों के शिक्षकों से 26 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन नामांकन मांगे गए हैं।अवार्ड के लिए नियमित और पूर्णकालिक शिक्षक होना जरूरी है। शिक्षक के पास एकेटीयू के संबद्ध या घटक संस्थान में कम से कम पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव और वर्तमान संस्थान में कम से कम एक वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। साथ ही 31 दिसंबर 2021 के बाद एकेटीयू संबद्धता के साथ एससीआईई, एसएससीआई या एचएससीआई इंडेक्स्ड जर्नल में कम से कम पांच शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- BTech : बिना J...