एकेटीयू में बीटेक तृतीय सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन के नियम जारी
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में बीटेक पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। ब्रांच परिवर्तन की प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी होगी। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग को छोड़कर प्रथम वर्ष उत्तीर्ण कर तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट होने वाले विद्यार्थी ब्रांच परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परिवर्तन संबंधित शाखा में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर ही किया जाएगा। किसी शाखा में अधिकतम 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को ब्रांच परिवर्तन की अनुमति मिलेगी। साथ ही संबंधित शाखा में छात्र संख्या एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत सीटों के 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम वर्ष में न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.